*भाजपाइयों ने प्रबुद्ध लोगों से सम्पर्क कर गिनाया उपलब्धि*
देवरिया संवाददाता सुधीर राय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे विशेष सम्पर्क अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने राजकीय इंटर कालेज देवरिया के प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 12 वर्ष की उपलब्धियों की पुस्तिका और राष्ट्रधर्म पत्रिका भेंट किया।इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में देश के अंदर सुशासन,गरीब कल्याण, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान, युवा, महिला का उत्थान कर केंद्र सरकार ने देश का मान-सम्मान विश्व पटल पर बढ़ाया है।
अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने 12 वर्षों के सफर में कई बड़े आर्थिक, सामाजिक और ढांचागत सुधार किए हैं।आयुष्मान भारत योजना के जरिए करोड़ों नागरिकों को ₹5 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जा रहा है।देश में जीएसटी (GST) लागू करना, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति, तीन तलाक का खात्मा और भव्य राम मंदिर का निर्माण इस काल के बड़े फैसले रहे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण मिश्र, विजेंद्र चौहान, विजय कुशवाहा, गोविंद सिंह, प्रभात रंजन मणि, देवेंद्र कुमार, विजय कुशवाहा, वीरेंद्र पाठक उपस्थित रहे।
