Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हरदोई: श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ किया गया

 श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ किया गया।


ब्यूरो रिपोर्ट 

चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई यूपी 

मल्लावां हरदोई श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश शोभा यात्रा के साथ किया गया। कथा व्यास श्री राधा माधव वैदिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष आचार्य जितेन्द्र कृष्ण मिश्र ने श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का महात्म समझाते हुए श्रोताओं को भाव विभोर किया।

मोहल्ला बड़ी बाजार स्थित प्रज्ञाधाम में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ में पीत वस्त्रधारी महिलाओं द्वारा सिर पर मंगल कलश धारण कर नगर भ्रमण किया गया । माता मानदेवी मंदिर पर कलश शोभायात्रा में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एवं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बड़े भाई राजेश पाठक ने श्रीमद् भागवत महापुराण का पूजन अर्चन किया। प्रथम दिन की कथा में कथा व्यास ने श्रीमद् भागवत महापुराण के महत्व को समझाते हुए श्रोताओं को बताया कि मानव जीवन को सार्थक बनाने के लिए कथा में बताए गए सूत्रों को जीवन में अपनाना परम आवश्यक है।

गोकर एवं धुंधकारी आत्मदेव धुंधली यह कोई और नहीं है बल्कि हमारे अंतःकरण में विराजमान सद्विचार और सुविचार हैं जब हम आत्मदेव का गोकर्ण की तरह सोचते हैं तब जीवन लोक कल्याणकारी होता है और जब हम धुंधली व धुंधकारी की तरह सोचते हैं तो हमारा जीवन लोक कल्याणकारी न होकर विनाश की ओर जाता है इसलिए अपने परिवार और जीवन में संस्कारों पर विशेष ध्यान देना चाहिए और यह सब सत्संग एवं कथा के माध्यम से मिलते हैं। 

           


  कथा के शुभारंभ में वेदियों का पूजन विधि विधान पूर्वक आचार्य कुलदीप शुक्ला, ऋषभ दीक्षित एवं शिखर मिश्रा द्वारा किया गया। संगीत टोली में अंकुश बाजपेई, अभिषेक एवं नंदकिशोर मिश्रा ने कई प्रेरणाप्रद गीतों को प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया। कथा परीक्षित व मुख्य संकल्पित यजमान गिरीश चन्द्र सोनी एवं कथा सेवक विपिन सोनी , जितेंद्र सोनी , नितिन सोनी व गौरव सोनी ने भगवान की आरती कर विश्व कल्याण की कामना की।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe