Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। लाभार्थी सम्मेलन में योजनाओं की जानकारी, मंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया जोर

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी



 झांसी दिनांक 07 जून 2026


*गांव गरीब की सरकार, आमजन के द्वार : मा० मंत्री जी* 


*जनचौपाल में पात्र परिवारों को वितरित किए राशन कार्ड व उज्ज्वला कनेक्शन*


*सरकारी योजनाओं से आमजन के जीवन स्तर में हुआ सुधार*


*लाभार्थी सम्मेलन में योजनाओं की जानकारी, मंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया जोर*


*खाद्य एवं रसद विभाग की योजनाओं की दी जानकारी, लाभार्थियों ने साझा किए अनुभव*

झांसी । मा० मंत्री जी, खाद्य एवं रसद विभाग तथा नागरिक आपूर्ति श्री मनोज कुमार पाण्डेय जी की अध्यक्षता में तहसील सदर के विकासखण्ड बबीना की ग्राम पंचायत रक्सा में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

      मा0 मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि जन चौपाल एवं जनसंवाद किए जाने का मुख्य उद्देश्य है कि शासन द्वारा चलायी जा रही लाभार्थीपरक योजनाओं को और अधिक जन कल्याणकारी बनाया जा सके एवं अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिया जा सके। मा0 प्रधानमंत्री जी के कुशल निर्देशन में कोरोनाकाल से ही 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क वितरण कराया जा रहा है जिससे लाभार्थियों को जीविकोपार्जन में सुगमता हुई है तथा उनके परिजनों को भरपूर पोषण प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि मा० प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन एवं मा० मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में उ०प्र० के 16 करोड़ लाभार्थी को खाद्य एवं रसद विभाग तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के द्वारा निःशुल्क खाद्यान्न से लाभान्वित किया जा रहा है। 

     


मा0 मंत्री जी ने कहा कि यशस्वी मा० प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन एवं मा० मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में सभी पात्र परिवारों को आवास, पेयजल योजना, शौचालय, पेंशन आदि योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने लाभार्थियों को यह भी अवगत कराया है कि सरकार के द्वारा अन्नपूर्णा भवन के निर्माण में कार्डधारकों स्वच्छ वातारण में सुगमता से खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की गयी है। उचित दर विक्रेताओं को गर्मी के दृष्टिगत दुकान पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है।

       लाभार्थी सम्मेलन में मा० मंत्री जी के द्वारा लाथार्थियों से संवाद करते हुए खाद्य एवं रसद विभाग तथा नागरिक आपूर्ति द्वारा चलायी जा रही योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, उज्जवला योजना के विषय में जानकारी की गयी। 

        लाभार्थी सम्मेलन में संवाद के दौरान लाभार्थियों के द्वारा अवगत कराया गया है कि अब उन्हे ई-वेईंग से लिंक पी०ओ०एस० मशीन से माध्यम से सम्पूर्ण मात्रा निःशुल्क प्राप्त हो रही है जिससे उन्हें जीविकोपार्जन में काफी मदद मिली है तथा परिवार का स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर हुआ है।   के

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थीयों ने बताया कि पहले उन्हे लकड़ी चूल्हे आदि पर खाना पकाने से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता था, अब प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन मिलने से जीवनस्तर में काफी सुधार हुआ है। 

       आयोजित कार्यक्रम में मा० मंत्री जी के करकमलों से आयोजित कार्यक्रम में 10 लाभार्थी परिवारों को राशन कार्ड तथा 10 लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के कनेक्शन वितरित किये गये, जिससे लाभार्थियों के चेहरे खिले।

         इस अवसर पर मा0 विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा, सदस्य विधान परिषद रमा निरंजन, अर्पित दास जी महाराज, संजीव श्रृंगीऋषि, सुदामा दीक्षित पूर्व ब्लाक प्रमुख, राजेन्द्र सिंह राजपूत ग्राम प्रधान रक्सा, श्री राममिलन यादव प्रधान कोटखेरा जनप्रतिनिधि सहित सम्भागीय खाद्य नियंत्रक संजीव कुमार, उपायुक्त (खाद्य) विनय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी सौम्या अग्रवाल, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक, विक्रय अधिकारी (एलपीजी) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अमित कुमार त्रिवेदी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी झांसी ने किया।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe