इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
उच्च प्राथमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन
अम्बेडकरनगर
उच्च प्राथमिक विद्यालय चौहान की बस्ती भियांव में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) एवं योग सप्ताह के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को योग के महत्व से अवगत कराना तथा उन्हें स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राज बहादुर मिश्रा ने छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता हैबल्कि मानसिक शांति एकाग्रता एवं आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। उन्होंने सभी बच्चों से नियमित रूप से योग करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और बच्चों ने पूरे मनोयोग से कार्यक्रम में सहभागिता की।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार मौर्य राजकरन प्रजापति एवं अरशद कमाल सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन स्वस्थ भारत एवं योगमय जीवन के संदेश के साथ हुआ।