आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
*साढ़े सात हॉर्स पावर की मोटर हुई चालू, 200 परिवारों की पानी की समस्या होगी दूर*
*पूर्व उपसभापति सुशीला गोकुल दुबे ने किया का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिली राहत*
झांसी।झांसी का कोना कोना लंबे समय से पेयजल समस्या से जूझ रहा है. ऐसे में लोगों को बड़ी राहत मिली है। बीकेडी पर साढ़े सात हॉर्स पावर की नई मोटर स्थापित की गई। जिसके संचालन से करीब 200 परिवारों की पानी की समस्या का समाधान होने की उम्मीद है.मोटर का शुभारंभ पूर्व उपसभापति सुशीला गोकुल दुबे ने बटन दबाकर किया। इस दौरान पूर्व पार्षद गोकुल दुबे समेत क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे
क्षेत्रवासियों ने बताया कि लंबे समय से पानी की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नई मोटर शुरू होने के बाद जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को पर्याप्त पानी मिल सकेगा।
आनन्द बॉबी चावला झांसी।
