सूरत रूरल LCB ने कोसंबा पुलिस स्टेशनमे मोबाइल चोरी के क्राइम के वॉन्टेड आरोपी को गिरफ्तार किया।
सूरत डिस्ट्रिक्ट सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस राजेश गढ़ियाने सूरत जिला एरिया के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों के फरार आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनेका निर्देश दिए थे।
डिस्ट्रिक्ट पुलिस चीफ के निर्देशों और गाइडेंस के अनुसार, एल.सी.बी पीआई, एन.जी.पांचानी के गाइडेंस में, पी.एस.आई, जे.एल.पटेल और स्टाफ पुलिसकर्मी हेमंतभाई, अनिलभाई, अशोकभाई और भूपेंद्र कुमार की एक टीम गठित करके पर्सनल ह्यूमन रिसोर्स और टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन करके वॉन्टेड आरोपियों को पकड़ने की दिशामे जांच शुरू की।
जब LCB पैरोल फॉलो टीम फरार आरोपी की जांच के लिए सूरत ग्रामीण जिले में पेट्रोलिंग कर रही थी, तो उन्हें खास जानकारी मिली कि “शाहरुख शोहराब शेख, जो ढाई महीने पहले कोसांबा पुलिस स्टेशन में दर्ज मोबाइल चोरी के जुर्म में पुलिस से फरार आरोपी रहे ,किम चाररास्ता,महावीर कॉम्प्लेक्स तीसरी मंजिल रूम नंबर 106, पालोड ता-मांगरोल, मुलरहे, 287, रॉयल पार्क सोसाइटी पालोड ता-मंगरोल, जो अभी पुराने कोसांबा जकातनाका के पास खड़ा है, उसने शरीर पर मैरून रंग की शर्ट पहनी हुई है ओर नेवी ब्लू जींस पहनी हुई है जानकारी के आधर पर पुलिसने आरोपी को पुराने कोसांबा टोल प्लाजा से पकड़ लिया और उसकी पहचान गुनेहगार होने की कुबूलते उसने बताया कि उसका नाम शाहरुख शोहराब शेख है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और कानूनी कार्रवाई के लिए कडोदरा GIDC पुलिस स्टेशन को सौंप दिया।
