Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

एक बार फिर दहेज के खातिर शाजिदा को उतारा मौत की घात, ससुराल पक्ष फरार जाँच मे जुटी पुलिस, शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा

 एक बार फिर दहेज के खातिर शाजिदा को उतारा मौत की घात, ससुराल पक्ष फरार जाँच मे जुटी पुलिस, शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा l



देखिये बिहार से जुबैर अंसारी स्पेशल क्रोस्पोंडेंट ऑफ बिहार की सनसनी रिपोर्ट l

सुपौल जिले के भीमनगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत दीनबंधी पंचायत के वार्ड 3 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में गुरुवार को मौत हो गयी। मृतिका की पहचान करीब 25 वर्षीय शाहिदा अंजुम के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर राजेश कुमार चौधरी, भीमनगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। 

 प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार की शाम शाजिदा अंजुम के साथ ससुराल पक्ष के द्वारा की गयी मारपीट के सम्बन्ध में पंचायत बैठक हुई है। जिसके बाद गुरुवार को उनके ससुराल में संदिग्ध स्थिति में लाश मिली। लाश दक्षिण दिशा की ओर से घर के पलंग पर पड़ी हुई थी। वहीं बैंगनी रंग की दुपट्टा घर के धरेन से लटक रही थी। पुलिस एवं मृतिका के परिजन ज़ब घटना स्थल पर पहुंचे तो घर का दरवाजा खुला हुआ था। वहीं घर से मृतिका के ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गया था। लड़की का माइका परमानन्दपुर पंचायत के वार्ड 14 में है। मृतिका अपने पीछे दो लड़का एवं एक लड़की को पीछे छोड़ गयी। एक छोटा लड़का 4 महीने का है। 

मृतिका के पिता मो मुस्तफा ने बताया कि शाजिदा कि शादी वर्ष 2021 में दीनबंधी पंचायत के वार्ड तीन निवासी काबातुल्ला के पुत्र अमरुल कैश के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन तक सारा चीज ठीक ठाक रहा लेकिन उसके बाद शाजिदा के साथ दामाद दहेज़ की डिमांड करके मारपीट करने लगा। एक बार मारपीट के दौरान उनकी हाथ की हड्डी फ्रैक्चर हो गयी, जिसमें स्टील लगी हुई है। 

परिजनों ने बताया कि दामाद के बहन की शादी बुधवार को थी। शाजिदा रंग लगाने से इंकार कर रही थी कहा जा रहा था कि मेरे पास अन्य कपड़ा नहीं है इसीलिए रंग मत लगाओ। जहाँ शाजिदा को उनकी ननद द्वारा रंग लगा दी गयी। जिसके बाद शाजिदा घर में आकर सो गयी। उनके सो जाने के बाद उनके सास, ससुर एवं पति के द्वारा मारपीट की गयी। 

इधर, भीमनगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया की मृतिका के ससुराल पक्ष फरार है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हर बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है। आवेदन मिलने पर उचित कानूनी कार्यवाई की जाएगी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe