डिवीजन हेड पंकज पाल
लोकेशन: छिंदवाड़ा
मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, विश्वास, विकास, सुशासन और जनकल्याण के रहे: बंटी विवेक साहू
सांसद ने सौंसर के ग्राम ने एलकापार, खेरीतायगांव, कबर पिपला में लगाई चौपाल और बड़ोसा, सतनूर एवं पारडसिंगा में किया युवाओं, महिलाओं और किसानों से संवाद
सांसद ने सौंसर के गांवों में पहुंचकर चौपाल के माध्यम से आमजनों व ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही किया निराकरण
सांसद ने सौंसर के गांवों में किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
सांसद ने गांवों में पौधारोपण करते हुये दिया संरक्षण का संदेश
छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण के रहे है, मोदी सरकार की जनकल्याणकारी विभिन्न योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पात्र हितग्राहियों को मिल रहा है। इसी का परिणाम है कि अब गांवों में कार्यक्रमों के दौरान शिकायतकर्ताओं की संख्या कम और लाभार्थी हितग्राहियों की संख्या अधिक दिखाई दे रही है। आमजन चौपालों में पहुंचकर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने पर मोदी सरकार का आभार व्यक्त कर रहे है। यह बात सांसद बंटी विवेेक साहू ने सौंसर के ग्राम ने एलकापार, खेरीतायगांव, कबर पिपला में चौपाल और बड़ोसा, सतनूर एवं पारडसिंगा में युवाओं, महिलाओं व किसानों से संवाद के दौरान कही।सांसद बंटी विवेक साहू ने आमजनों से चौपालों और युवाओं, महिलाओं व किसानों से संवाद के दौरान बताया कि मोदी सरकार के 12 साल विश्वास,विकास एवं जनकल्याण के स्वर्णीम वर्ष रहे है। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ लाभार्थी हितग्राहियों को मिल रहा है। इस दौरान सांसद श्री साहू ने सौंसर के गांवों में चौपाल लगाकर चौपाल में बडी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों और आमजनों से चर्चा करते हुये उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण भी किया है। सांसद श्री साहू ने जहा कबर पिपला में स्थित दादाजीधुनी वाले मंदिर में पूजा अर्चना भी की वहीं गांवों में पौधारोपण करते हुए उसके संरक्षण का संदेश भी दिया। सांसद बंटी विवेक साहू ने चौपालों में पहुंचकर आमजनों पर फुलों की वर्ष करते हुये आमजनों का अभिनंदन और स्वागत भी किया। इस दौरान सांसद श्री साहू ने ग्राम खैरीतायगांव और सौंसर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और महाराणा प्रताप की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें शत्-शत् नमन किया।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान और संवाद कार्यक्रमों में सांसद बंटी विवेक साहू ने मोदी सरकार के सफलतम 12 वर्ष विकास के, विश्वास के एवं जनकल्याण को लेकर गुरूवार को सौंसर के तीन ग्रामों में जहां चौपाल लगाई वही तीन विभिन्न ग्रामों में युवाओं, महिलाओं एवं किसानों से संवाद भी किया। साथ ग्रामीणों और आमजनों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याएं सुनकर उसका मौके पर ही निराकरण भी किया। इस दौरान सांसद श्री साहू ने जहां मौके पर मौजूद अधिकारियों को आमजनों की समस्याओं का निराकरण के निर्देश भी दिए वहीं कुछ मामलों को वरिष्ठ अधिकारियों से मोबाईल पर बात करते हुए समस्याओं का शीघ्र अतिशीघ्र निराकरण करने के निर्देश भी दिए।सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्राम खैरीतायगांव में लाभार्थी सम्मेलन में शामिल होते हुए विशिष्टजनों से मुलाकात भी की और विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत बिछुआ मंडल के ग्राम बड़ोसा स्थित राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास में युवाओं से संवाद करते हुये युवाओं से उनके भविष्य, शिक्षा, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को लेकर सार्थक चर्चा की। सांसद श्री साहू ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में युवाओं के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। उनके सपनों और संकल्पों को नई दिशा देने के लिए निरंतर कार्य करना हमारा दायित्व है।
सांसद ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भुमिपूजन
सांसद बंटी विवेक साहू ने सौंसर के ग्रामों में विभिन्न निर्माण कार्यों के लोकार्पण और भुमिपूजन के दौरान कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य जारी है। इस दौरान सांसद श्री साहू ने ग्राम साईखेड़ा में 5 लाख 10 हजार की लागत से बनी नल-जल योजना का लोकार्पण किया। ग्राम एलकापार में 25 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भुमिपूजन एवं ग्राम खैरी में 5 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन के अतिरिक्त निर्माण व 7 लाख की लागत से बनी रोड का लोकार्पण किया। सांसद श्री साहू ने ग्राम पारड़सिंगा में 4 लाख 30 हजार की लागत से बनने वाली सी.सी. रोड का भुमिपूजन एवं पारड़सिंगा में ही स्थित मोक्षधाम में 5 लाख 10 हजार की लागत से बनी बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण किया।
सांसद ने दी विभिन्न योजनाओं की जानकारीइस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्रामों में आयोजित चौपालों और संवादों के दौरान मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने आमजनों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रमुख योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम सूर्य घर योजना एवं मुद्रा योजना सहित विभिन्न योजनाओं से करोड़ों पात्र हितग्राही लाभान्वित हो रहे है।
कार्यक्रमों में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री नानाभाउ मोहोड़, ़भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़, पूर्व जिला अध्यक्ष राजू परमार, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय भूते, पूर्व महामंत्री राहुल मोहोड़, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विलास खिड़तकर, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष खेमराज सोनेकर, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोपली, जिला उपाध्यक्ष सदन साहू, दीपक कामड़े, प्रीतम राऊत, जिला मंत्री अशोक मानपुरे, जिला संयोजक राजेंद्र भक्ते, मोरेश्वर मर्सकोले, मंडल अध्यक्ष प्रभाकर बोबड़े, नामदेव पाल, दर्शन झाड़े, सदानंद डोंगरे, नामदेव पाल, विश्वेंद्र बैस, सरपंच श्रीमती वंदना नामदेव पांडे, श्रीमती संगीता ठाकरे, श्रीमती ललिता धुर्वे, श्रीमती वंदना इवनाती, श्रीमती वंदना अहके, नामदेव भुजबल, चंद्रशेखर कहाते, माधव ठाकरे, धनराज नरवरे, आनंद दुफारे, रामभाऊ पांडे, नागोराव उइके, संजय अग्रवाल, शेषराव जिचकार, खेमराज सोनेकर, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


