Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

अम्बेडकरनगर: ऑपरेशन दहन के तहत 10.423 किलोग्राम मादक पदार्थ किए गए नष्ट बाजार मूल्य 19.26 लाख रुपये

 इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर 


ऑपरेशन दहन के तहत 10.423 किलोग्राम मादक पदार्थ किए गए नष्ट बाजार मूल्य 19.26 लाख रुपये

अम्बेडकरनगर। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर संचालित ऑपरेशन दहन अभियान के तहत मंगलवार को जनपद अम्बेडकरनगर में कुल 10.423 किलोग्राम मादक पदार्थों का विधिवत विनष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में पर्यावरण एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सम्पन्न कराई गई।पुलिस के अनुसार थाना इब्राहिमपुर बेवाना मालीपुर सम्मनपुर टांडा एवं अलीगंज से संबंधित 15 अभियोगों में बरामद 9.250 किलोग्राम गांजा 0.089 किलोग्राम चरस 0.068 किलोग्राम स्मैक तथा 1.016 किलोग्राम डायज़ापम सहित कुल 10.423 किलोग्राम मादक पदार्थ जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 19 लाख 26 हजार रुपये है को महामाया राजकीय ऐलोपैथिक मेडिकल कॉलेज टांडा रोड अम्बेडकरनगर स्थित इंसीनरेटर के माध्यम से नष्ट किया गया।पुलिस ने बताया कि इससे पहले 8 अप्रैल 2026 को भी 18 अभियोगों से संबंधित 19.115 किलोग्राम मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया गया था जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 17 लाख 54 हजार रुपये थी।इस प्रकार वर्ष 2026 में अब तक कुल 29.538 किलोग्राम मादक पदार्थ जिनकी अनुमानित बाजार कीमत 36 लाख 80 हजार रुपये है को नष्ट किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के विरुद्ध आगे भी प्रभावी अभियान जारी रहेगा।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe