आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी
*अर्टिका कार से 2 व्यक्तियों टक्कर लगने से घायल
CCTV में कैद बेपरवाह कार चालक गाड़ी लेकर भागा*
*वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई*,
झांसी। मोठ में सड़क पर मौत बनकर दौड़ी एक अर्टिगा कार ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। इंदिरा चौराहे के पास बाइक से जा रहे दो युवकों को पीछे से तेज रफ्तार अर्टिगा ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों सड़क पर जा गिरे। हैरानी की बात यह रही कि हादसे के बाद चालक ने रुककर घायलों की मदद करना तो दूर, कार को और तेज भगाकर मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने हिट एंड रन की इस घटना की पोल खोल दी। घायल युवकों ने किसी तरह अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया। उधर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अर्टिगा कार की पहिचान कर ली है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।आनन्द बॉबी चावला झांसी।
.jpg)