ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS
बहराइच में नेपाल के रास्ते घुसने वाली ब्रिटेन की सुमित्र ओलायावा और पाकिस्तान के हसन उस्मान सलीम को उनके देश भेजा जायेगा. 15 नवम्बर-2026 को जेल भेजे जाने के बाद उन्हें जनवरी में जमानत मिली थी और तब से उन्हें दस्तावेज वेरीफिकेशन के लिए निगरानी में रखा गया था.दोनों बिना किसी वैलिड दस्तावेज के भारत में घूमते हुए पकड़े गये थे. उनका कहना था कि चेरिटी कार्यक्रम में हिस्सा लेने वह नेपाल आये थे और गलती से भारत की सीमा में चले आये.
