ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
प्रयागराज के हनुमान मंदिर के दानपात्र में 500, 200 और 100 रुपए के 9 नकली नोट मिले हैं।दानपात्र का पैसा जब बैंक में जमा होने पहुंचा, तब इसकी जानकारी हुई। मामले में केंद्रीय एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।
माना जा रहा है कि कोई भक्त जान बूझकर तो ऐसा नहीं करेगा। इसलिए आशंका है कि प्रयागराज के मार्केट में नकली नोट पहुंच गए हैं।
