इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
सख्ती के बावजूद जिले में खुलेआम संचालित हो रही हैं लाइब्रेरियां
अम्बेडकरनगर। जिले में कोचिंग संस्थानों और डिजिटल लाइब्रेरियों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती के बावजूद कई स्थानों पर लाइब्रेरियां खुलेआम संचालित होती दिखाई दे रही हैं। तहसील क्षेत्र जलालपुर के उदयापुर नेवादा में बेसमेंट में भी लाइब्रेरी चलाई जा रही है संचालक से फोन पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि बेसमेंट नहीं है जबकि मेन रोड से नीचे ही 90 सीटों वाला लाइब्रेरी संचालित है उन्होंने बताया कि सिर्फ 30 से 35 बच्चे ही पढ़ाई कर रहे हैं। हाल ही में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न कोचिंग व लाइब्रेरी संस्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, अग्निशमन व्यवस्था सीसीटीवी आपातकालीन निकास तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की जांच की गई थी। अनियमितताएं मिलने पर नोटिस जारी करने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए थे।इसके बावजूद जिले के कई क्षेत्रों में बिना आवश्यक मानकों के लाइब्रेरियों के संचालन की चर्चाएं जारी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निरीक्षण अभियान के बाद भी अनेक संस्थानों में नियमों का पूरी तरह पालन नहीं हो रहा है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के विरुद्ध जांच के आधार पर कार्रवाई जारी रहेगी अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
