क्षेत्रीय विधायक ने त्वरित विकास आर्थिक योजना के तहत कई सड़कों का शिलान्यास किया
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां हरदोई। ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु ने क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत “त्वरित आर्थिक विकास योजना” के अंतर्गत लगभग ₹5.07 करोड़ 507 लाख की लागत से 12 इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास ब्लॉक सभागार में किया गया।शिलान्यास किए गए प्रमुख निर्माण कार्य में,कल्यानपुर में विजय फौजी के घर से मान सिंह के घर तक इंटरलॉकिंग रोड,अकबरपुर में बरौना डामर मार्ग से भड़वल संपर्क मार्ग तक इंटरलॉकिंग रोड, बीकापुर में प्राथमिक विद्यालय से मनोज के घर तक इंटरलॉकिंग रोड,कन्थरी में शिवशंकर के घर से प्राथमिक विद्यालय तक इंटरलॉकिंग रोड, गोसवा में शिवकुमारी के घर से ब्रजबिहारी के घर तक इंटरलॉकिंग रोड,इब्राहिमपुर में सुनील के घर से गहरी पुलिया माइनर तक इंटरलॉकिंग रोड,परसोला में बिलग्राम-कन्नौज डामर मार्ग से जसवंत के घर तक इंटरलॉकिंग रोड, फत्तेपुर चौगवाँ में नेकवापुर से मुरूखापुर तक इंटरलॉकिंग रोड,बाबटमऊ के भूड़ मढ़ैया में अमर सिंह के घर से लसगरीपुर में इदरीश के घर तक इंटरलॉकिंग रोड,बिरौरी के मुसफाबाद में रामपाल के घर से झालापुरवा डामर रोड तक इंटरलॉकिंग रोड,अटवाअली मर्दनपुर के भैनामऊ से रामाकांत के घर तक इंटरलॉकिंग रोड,गौरा में डामर रोड से प्यारेलाल सक्सेना के घर तक इंटरलॉकिंग रोड।
विधायक ने बताया कि विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और अधिक सुगम होगा, संपर्क मार्ग सुदृढ़ होंगे तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी। विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गाँव तक विकास की किरण पहुँचाना संकल्प है और जनहित के कार्य निरंतर इसी प्रकार आगे बढ़ते रहेंगे।इस अवसर पर शिवराज सिंह "बाबा" (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा, हरदोई), श्रीमती दीपा विश्वास (जिला मंत्री), सत्येंद्र सिंह "मुन्ना" (ब्लॉक प्रमुख, बिलग्राम), रमेश वर्मा (ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, माधौगंज), पवन कुमार (खण्ड विकास अधिकारी), विजय विक्रम सिंह (मंडल महामंत्री), मंडल अध्यक्षगण रामदास वर्मा, अजीत कश्यप, नीरज सिंह चन्देल, आनंद सैनी, नीरज गुप्ता,, वीरेंद्र मिश्रा बाबा,शैलेन्द्र सिंह सहित ग्राम प्रधानगण एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

