*यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घनाओं की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गयी व नियमों का पालन न करने वालों का एमवी एक्ट में चालान किया गया।*
*ब्यूरो चीफ अविनाश चन्द्र चतुर्वेदी*
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर0 शंकर के निर्देशन में आज दिनांक 16.06.2026 को यातायात प्रभारी देवरिया श्री गुलाब सिंह मय यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शहर क्षेत्र में अभियान चलाकर गोरखपुर रोड, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड एवं बस स्टैंड पर सड़क पर गाड़ी खड़ा कर सवारी भरने वाले ऑटो, बिना हेलमेट, तीन सवारी एवं वाहन पर स्टंट करने वालों के विरुद्ध एम वी एक्ट में चालान एवं सीज की कार्यवाही की गयी।*इस प्रकार अभियान के दौरान यातायात पुलिस देवरिया द्वारा कुल 76 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 02 वाहन को सीज किया गया।*
*इस प्रकार की कार्रवाई के माध्यम सेः-*
1.यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाता है।
2.दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलती है।
3.वाहन चालकों को यह संदेश दिया जाता है कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

