इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
डीएम व एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
अम्बेडकरनगर। जनपद के थाना टाण्डा में शनिवार को आयोजित थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना।जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभीप्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत के समाधान में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।अधिकारियों ने विशेष रूप से भूमि विवाद पारिवारिक विवाद एवं अन्य संवेदनशील मामलों में मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच करने तथा विधिक प्रावधानों के अनुरूप प्रभावीकार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण पूरी पार दर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ किया जाए जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास बना रहे।इस दौरान उपस्थित नागरिकों को न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित एवं संतोषजनक समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी प्रदान किए गए।