Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कौशाम्बी: सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई सम्पन्न

 कौशाम्बी 


*सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई सम्पन्न*

 कौशाम्बी.. सांसद पुष्पेंद्र सरोज की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न हुई।

     सांसद ने गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों से कहा कि विभागीय योजनाओं में लक्ष्य सापेक्ष प्रगति लाई जाय। जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराई जाय। उन्होंने अधिशासी अभियंता,सिंचाई से कहा कि किशनपुर पम्प नहर का संचालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को सामुदायिक शौचालयों को क्रियाशील बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को गंगा/यमुना नदी घाटों पर बैरियर लगवाने के निर्देश दिए, ताकि किसी के डूबने की घटना न होने पाए। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक समय से उपस्थित होकर मरीजों को देखें।

सांसद ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से कहा कि शेष रह गए विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन एवं विद्यालयों के ऊपर से गए हाईटेंशन तार को शिफ्ट कराने की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करा लिया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता, जल निगम से कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराकर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत एकीकृत धान विकास कार्यक्रम,किसान पाठशाला, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन व खेत तालाब योजना आदि की समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक से कहा कि विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें।

   

  बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान परियोजना निदेशक ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार आवास प्लस सर्वेक्षण- 2024 के अंतर्गत सर्वेक्षित परिवारों के स्थाई पात्रता सूची बनाए जाने के लिए समस्त विकास करो कि ग्राम पंचायत में ग्राम सभा की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है बैठकों के पश्चात स्थाई पात्रता सूची तैयार होगी।

     बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी व भरवारी कविता पासी, प्रदीप चौधरी सहित अन्य सदस्यगण तथा जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण व मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।


 *ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe