लोकेशन आलोट जिला ब्यूरो
डॉ सुनील चोपड़ा
कांग्रेस के 55 साल पर मोदी जी के 12 साल भारी : सांसद फिरोजिया
कोटा-उज्जैन मेमू को विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन पर दिखाई हरी झंडी
आलोट, कोटा-उज्जैन मेमू ट्रेन के विस्तारित कार्यक्रम में विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन पर सोमवार को सांसद *अनिल फिरोजिया* ने कांग्रेस और भाजपा सरकार के कार्यकाल की तुलना की। उन्होंने कहा कि देश में 55 साल तक कांग्रेस का शासन रहा है, उनके 55 साल पर प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल के 12 साल भारी पड़ेंगे। तराजू में तोल ले, इन 12 सालों में देश ने हर क्षेत्र में जितनी उन्नति और विकास किया है वह सब आपके सामने है।सांसद ने कहा कि क्षेत्र की जनता की पैसेंजर ट्रेन की मांग आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के कारण पूरी हुई है। आलोट रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना की सौगात मिली है, जिससे काफी बदलाव हुआ है और कार्य अभी चल रहा है। हम शीघ्र ही रतलाम तक के लिए नई ट्रेन की सौगात देने के लिए कार्य कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने पश्चिम रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य महेंद्र गादिया को "रेलवे डॉक्टर" की उपाधि देकर संबोधित किया और कहा कि आपकी सुविधाओं के लिए हमारे साथ लगे हुए हैं
हरी झंडी दिखाकर रवाना की ट्रेनकोटा-उज्जैन मेमू ट्रेन सुबह *9:14 बजे* विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन पहुंची। सांसद अनिल फिरोजिया ने रेलवे अधिकारियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में लोको पायलट का स्वागत कर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उज्जैन के लिए रवाना किया।
कार्यक्रम में कोटा मंडल के एडीआरएम योगेश मित्तल सीपीएम सौरभ मिश्रा सहित अधिकारियों ने सांसद का स्वागत किया। एडीआरएम योगेश मित्तल ने कहा कि रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए हमेशा कार्य कर रहा है और सांसद के प्रयासों की सराहना की।
स्वागत रेलवे सलाहकार समिति सदस्य *नंदन जैन*, भाजपा मंडल आलोट अध्यक्ष *दिलीप सिंह डोडिया*, *हरि सिंह गुर्जर*, बरखेड़ा कला *शुभम राठौड़*ताल *लोकेश शर्मा बडावदा ,गोपाल डांगी खरवा कला आदि ने किया। मंच पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि *कालू सिंह परिहार*, पूर्व विधायक *मनोज चावला*, पश्चिम रेलवे सलाहकार समिति सदस्य *महेंद्र गादिया*, भाजपा नेता उपेंद्र सिंह यादव धर्मचंद जैन आदि उपस्थित थे।रेल संघर्ष समिति ने रेलवे की समस्याओं को लेकर मंच पर ही सांसद को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का संचालन लोकेश शर्मा ने किया, आभार दिलीप सिंह डोडिया ने माना कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं पार्षद पवन शर्मा , पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठारी , मनोज ऊटवाल, नगर परिषद उपाध्यक्ष कमल गुप्ता राकेश दायमा , अनिल भरावा, साकेत पोरवाल युवराज सिंह यादव विद्यार्थी परिषद जतिन दायमा सहित आदि नेता उपस्थित है


