आगामी त्यौहार को लेकर पुलिस ने किया पैदल मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने अपील की ।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां हरदोई। आगामी मुहर्रम त्योहार को देखते हुए मल्लावां थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। पुलिस उपाधीक्षक सुबोध कुमार गौतम के नेतृत्व में नगर के मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस बल ने लोगों से आपसी भाईचारा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नगरवासियों को संदेश दिया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया। र
