ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS
रिश्वतखोर कांस्टेबल सेवा से बर्खास्त:
शाहजहांपुर जिले के जैतीपुर थाने में 35 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए सिपाही विवेक कुमार को पुलिस विभाग ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। भ्रष्टाचार के मामले में यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है। पारदर्शिता, जवाबदेही और जनविश्वास को बनाए रखने के लिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
✅ रिश्वतखोरी पर जीरो टॉलरेंस
✅ भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई
✅ जनता के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता
