Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कौशाम्बी: अध्यक्ष जिला पंचायत एवं सदस्य,उ.प्र. राज्य महिला आयोग ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, मेडल व रूपये-21 हजार धनराशि की डमी चेक प्रदान कर किया सम्मानित

 कौशाम्बी 


*अध्यक्ष जिला पंचायत एवं सदस्य,उ.प्र. राज्य महिला आयोग ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, मेडल व रूपये-21 हजार धनराशि की डमी चेक प्रदान कर किया सम्मानित*

 कौशाम्बी / अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर एवं सदस्य,उ.प्र. राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा ने आज उदयन सभागार में आयोजित माध्यमिक शिक्षा परिषद उ.प्र, प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026 में जनपद स्तरीय टॉप 10 सूची में सम्मिलित मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

     अध्यक्ष जिला पंचायत एवं सदस्य,उ.प्र. राज्य महिला आयोग ने हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026 में जनपद स्तरीय टॉप 10 सूची में सम्मिलित मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, मेडल व रूपये-21 हजार धनराशि की डमी चेक प्रदान कर सम्मानित किया।

      समारोह में हाईस्कूल परीक्षा-2026 में जनपद स्तरीय टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त करने वाले धर्मा देवी इण्टर कॉलेज के विद्यार्थियों-सौरभ कुमार मौर्य, रिया यादव, खुशी देवी, आर्थिक द्विवेदी, विपिन सिंह व नेहा देवी एवं धनपत्ति देवी श्याम नारायण इंटर कॉलेज थूलगुला की विद्यार्थी-अंकिता व अनुष्का श्रीवास्तव, रणजीत पंडित इंटर कॉलेज शहजादपुर के विद्यार्थी सत्यम कुमार, दिलीप सिंह इंटर कॉलेज के विद्यार्थी अभय विश्वकर्मा, यू0एस0 इंटर कॉलेज सिराथू की विद्यार्थी जान्हवी तथा हनुमान इंटर कॉलेज अजुहा के विद्यार्थी श्रेष्ठ कुमार को सम्मानित किया गया।

      समारोह में इण्टर मीडिएट परीक्षा-2026 में जनपद स्तरीय टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त करने वाले धर्मा देवी इण्टर कॉलेज के विद्यार्थियों- अंजली देवी, सिद्धार्थ सिंह, अर्पित सिंह व रश्मि यादव, यू0एस0 इंटर कॉलेज सिराथू की विद्यार्थियों सेजल देवी, गरिमा कुशवाहा व काव्या केसरवानी, विट्ठल भाई पटेल शिक्षा सदन इंटर कॉलेज की विद्यार्थी काजल केसरवानी, सम्पत्ति देवी लघु ग्रामीण उद्योग इंटर कॉलेज के विद्यार्थी अंकुर सिंह एवं एम0एस0 इंटर कॉलेज सिराथू के विद्यार्थी लवकुश कुमार को सम्मानित किया गया।

   

अध्यक्ष जिला पंचायत ने समारोह को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी । उन्होंने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि में उनके माता-पिता के साथ ही उनके अध्यापकों को भी महत्वपूर्ण योगदान के लिए बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप लोग ऐसे ही जनपद, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करें।

  

 मुख्यमंत्री का लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उदयन सभागार में किया गया तथा तथा उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना।

   

  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी एवं प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक नीरज केसरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe