*विकसित भारत के संकल्प को साकार कर रहे मोदी- पवन मिश्र*
देवरिया। देवरियावासी सुधीर राय
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा आयोजित आगामी कार्यक्रमो एवं अभियान के लिये भाजपा किसान मोर्चा देवरिया की तैयारी बैठक भाजपा कार्यालय औरा-चौरी पर सम्पन्न हुई।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के 12 साल विश्वास के, विकास के जनकल्याण के पूरे होने पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा दो दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन 18 एवं 19 जून को किया जाएगा, कार्यशाला में किसानों को प्राकृतिक विधि से खेती के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत के संकल्प को साकार कर रहे है, 21 जून तक किसान मोर्चा द्वारा पूरे जिले में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कर 1100 पौधे लगाए जाएंगे और उनके संरक्षण के लिए पालक भी नियुक्त किये जायेंगे।
20 जून को किसान मोर्चा पदाधिकारी जनपद के बूथों पर जनसम्पर्क अभियान चलाकर केंद्र सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियों का पत्रक वितरित किया जाएगा।
पूर्व मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि 12 वर्षों में देश की जनता के अंदर प्रधानमंत्री न
