Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: पट्टी शाह मर्डर: 14 को तीन-तीन साल की सजा, 19-19 हजार रुपए जुर्माना

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी



पट्टी शाह मर्डर: 14 को तीन-तीन साल की सजा, 19-19 हजार रुपए जुर्माना

बकरीद के मातमी जुलूस में 18 साल पहले दो पक्षों में चली थीं गोलियां 


हमले में बसपा नेता के पुत्र व उनके अंगरक्षक की हुई थी मौत 

फतेहपुर, जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के पट्टीशाह गांव में 18 साल पहले हुए डबल मर्डर मामले में गुरुवार जिला सत्र एवं न्यायाधीश सुधीर कुमार-पंचम की अदालत ने फैसला सुनाया। जिसमें 14 आरोपियों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई गई। इस हत्याकांड के दो आरोपियों की मौत हो चुकी है। एक अभियुक्त, तीन साल पहले अखरी गांव में हुए ट्रिपल मर्डर के आरोपी के तौर पर पहले से ही जेल में रहकर सजा काट रहा है। 

बताते चलें कि 7 दिसंबर 2008 में मातम जुलूस के दौरान हथगाम थाना क्षेत्र के पट्टीशाह गांव में दो पक्षों में हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया था। जिसमें बसपा नेता मज़हर हैदर नकवी उर्फ मज्जू मियां के बेटे रियाज अतहर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनके अंगरक्षक शमशाद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इस हमले में बसपा नेता भी गंभीर रूप से घायल हुए थे।

 इस चर्चित हत्याकांड के फैसले का परिणाम जानने के लिए सुबह से ही न्यायालय परिसर में उत्सुकता देखने को मिल रही थी। जिला सत्र एवं न्यायाधीश सुधीर कुमार की अदालत में जिला शासकीय अधिवक्ता अनिल दुबे ने पक्ष रखा। सारी दलील सुनने के बाद धारा 302 के तहत शरीफ, रईस, शफीक पुत्रगण लतीफ, साबिर, सादिक, मुन्नू सिंह, साजिद, अशोक, मोईन, संजय, निहाल, इसराईल, सगीर व रईस को तीन-तीन साल की कैद और 19-19 हजार रुपये की सजा सुनाई। इस मामले में सात गवाह पेश हुए।



दो की हो चुकी मौत, एक पहले से जेल में 


फतेहपुर। पट्टी शाह मर्डर में आरोपी रहे बच्चन व सलाम भी शामिल थे। जिनकी दौरान मुकदमा मौत हो चुकी है। मर्डर के आरोपियों में शामिल अखरी गांव निवासी मुन्नू सिंह पहले से ही जेल में है। जो अखरी गांव में हुए ट्रिपल मर्डर का आरोपी है।


25 हुए थे नामजद


इस मामले में पुलिस ने 25 लोगों को नामजद किया था। 19 के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल हुई थी। जिसमें दो की मौत हो गई थी। दो ने मुकदमा के दौरान दम तोड़ दिया था।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe