कौशाम्बी
*12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ग्राम पंचायत रैया देह में हुआ योग अभ्यास स्वस्थ जीवन का दिया गया संदेश*
*कौशाम्बी जनपद* 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकासखंड चायल के ग्राम पंचायत रैया देह माफी में सामूहिक योगा दिवस का आयोजन किया गया इस दौरान ग्राम प्रधान मिठाई लाल ग्राम पंचायत सहायक विवेक कुमार तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया इस अवसर पर ग्राम प्रधान मिठाई लाल ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से नियमित योग करने की अपील करते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर मन को भी शांत और सकारात्मक बनाता है ग्राम पंचायत सहायक विवेक कुमार ने भी लोगों को योग के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, हृदय स्वस्थ रहता है और व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से ऊर्जावान बना रहता है गौरतलब है कि 21 जून को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज विश्व के अनेक देशों में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। योग के प्रति बढ़ती जागरूकता ने इसे वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य और कल्याण का प्रतीक बना दिया है विशेषज्ञों का मानना है कि प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए निकालकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जिया जा सकता है इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा दूसरों को भी योग के प्रति प्रेरित करने का संकल्प लिया।*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*
