Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मां खरकेश्वरी काली मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की आयोजित

 l

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के स्वर्णिम 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अररिया स्थित मां खरकेश्वरी काली मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष भजन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आदित्य नारायण झा ने की।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने यशस्वी राष्ट्रऋषि, धर्मरक्षक एवं सनातन उपासक आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए मां काली एवं बाबा भोलेनाथ से मंगलकामनाएं कीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आदित्य नारायण झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के ये 12 वर्ष भारत के इतिहास में परिवर्तनकारी कालखंड के रूप में याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य 12 वर्ष नहीं हैं, बल्कि वह समय है जिसमें प्रधानमंत्री जी ने **"सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास"** के मूल मंत्र को धरातल पर उतारते हुए देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना के विकास, आत्मनिर्भर भारत, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं।

कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष **संजय अकेला** द्वारा प्रस्तुत एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। वहीं, **अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष गंगा ऋषिदेव** ने अपने उत्कृष्ट ढोलक वादन से कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए। उपस्थित श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता भक्ति संगीत में भाव-विभोर होकर मां काली और बाबा भोलेनाथ की आराधना में सहभागी बने।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य **नवीन यादव**, नगर परिषद उपाध्यक्ष **गौतम साह**, नगर अध्यक्ष **संजय अकेला**, अररिया विधानसभा संयोजक **विकास भगत**, जिला महामंत्री **आकाश राज**, विश्व हिन्दू परिषद के **शुभम चौधरी**, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष **गंगा ऋषिदेव**, वरिष्ठ भाजपा नेता **सुरेन्द्र झा**, **संजीव पासवान**, **प्रदीप पासवान**, **सुशील यादव**, जिला मंत्री **सुष्मिता ठाकुर**, **पूनम यादव**, **पूजा आनंदा**, **ज्योति भगत**, **कनकलता झा**सोशल मीडिया संयोजक नृपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं समाज की सुख-समृद्धि तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना के साथ किया गया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe