Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: बारात में लाइसेंसी बंदूक से फायर, 1 की मौत 4 घायल, ड्रोन की तरफ निशाना लगाने के दौरान चली गोली, एसपी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी



*बारात में लाइसेंसी बंदूक से फायर, 1 की मौत 4 घायल*  


*ड्रोन की तरफ निशाना लगाने के दौरान चली गोली, एसपी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण* 

फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लम्हैटा में रविवार देर रात करीब 12.30 बजे बारात में फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। 112 पर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची गाजीपुर की पुलिस टीम को 3-4 लोग घायल मिले। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान धीरज की मौत हो गई। बाकी 4 घायलों को सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मौके पर निरीक्षण करने पर पता चला कि बारात में लड़का और लड़की दोनों पक्षों के मेहमान मौजूद थे। पास के गांव औगासी, थाना मरका, बांदा का रहने वाला सुमित तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी उम्र 45 वर्ष अपनी लाइसेंसी सिंगल बैरल गन लेकर आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने बंदूक ड्रोन की तरफ पॉइंट की थी। आसपास के लोगों ने रोकने की कोशिश की तो गन नीचे रखते समय एक फायर हो गया। एक ही गनशॉट में 5 लोग जख्मी हो गए। मृतक धीरज के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। आरोपी सुमित तिवारी को हिरासत में ले लिया गया है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe