ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
सूरत रूरल LCB पुलिस ने कामरेज के पास गोपनाथ होटल के सामने कार से विदेशी शराब बरामद की।
LCB पुलिस ने 66340 रुपये कीमत के 552 बीयर टिन के साथ कार चालक को गिरफ्तार किया: तीन आरोपी वांछित
सूरत डिवीजन के पुलिस महानिरीक्षक गैरकानूनी जुआ खेलने वालों को पकड़ कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए, पुलिस अधीक्षक अक्षेश इंजीनियर को जुआ शराबबंदी अभियान चलाने का निर्देश दिया गयासूरत रूरल जिले में, गैरकानूनी शराब, जुआ, प्रॉपर्टी से जुड़े अपराधों पर रोक लगाने के लिए LCB पीआई, एन.जी.पांचानी के मार्गदर्शन में, एक अभियान चलाया गया और जिले में विदेशीशराब-जुआ के धंधे में शामिल लोगों पर लगातार नज़र रखने और नेशनल हाईवे पर बड़े पैमाने पर विदेशी शराब की तस्करी को रोकने के लिए, एक खास दिशा में जांच करने के लिए ज़रूरी निर्देश दिए गए। पी.एस.आई, ए.एन.चौहान और पुलिस स्टाफ विक्रमभाई, राजेशभाई, महेशभाई, हेमंतभाई, रमेशभाई की अलग-अलग टीमें गठित करके खास दिशा में जांच शुरू की गई। इस दौरान निजी तौर पर मिली जानकारी में हुंडई आई20 कार नंबर GI-05-RL-0676 का चालक तापी जिले के घाटा से अवैध विदेशी शराब लेकर आरहा कार चालक कड़ोद से विहान चौराहे के रास्ते कामरेज की तरफ आनेवाला है। सूचना के आधार पर एलसीबी पुलिस ने कामरेज गोपनाथ होटल के सामने सड़क को रोककर कार की तलाशी ली तो उसमें 66,240 रुपये कीमत के 552 बीयर के टिन मिले। हुंडई 1 20 कार नंबर GJ-05-RL-0676 कीमत 5,00,000 मोबाइल फोन की कीमत 5,000 कुल कीमत 5,71,340 रुपये के मुद्दामाल के साथ चालक रूपण गांव, वादी फलियूं, तालुका-मांडवी के निर्मल रायसिंहभाई चौधरी को गिरफ्तार करके पुलिस ने पुछताछ की।
पुलिसकी पूछताछ दौरान बताया की (1) सुरेश, निवासी कडोदरा, ताल-पलसाना, जिसने कार में विदेशी शराब की मात्रा लोड की, (2) एक अज्ञात व्यक्ति जिसने घाटा, तालुका,व्यारा से विदेशी शराब से ललोड i 20 कार उपलब्ध कराई, (3) उमट लाभुभाई कथीरिया, निवासी मोटा वराछा, सूरत, जिसने विदेशी शराब की मात्रा मंगवाई थी तीनों आरोपियों को वांछित घोषित करके चालक निर्मल चौधरी को गिरफ्तार कर आगे की जांच के लिए कामरेज पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।

