*बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन*
कौशाम्बी मे काग्रेसियो का मंझनपुर मे प्रदर्शन जिला अध्यक्ष गौरव पांडे की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। गौरव पांडे ने कहा कि चुनाव खत्म होते ही जनता पर महंगाई की मार बढ़ गई है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आम जनता की अनदेखी करने का आरोप लगाया। डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत को लेकर भी सरकार को घेरा गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बढ़ती महंगाई को लेकर पेट्रोलियम मंत्री के इस्तीफे की मांग की।*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*
