Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: हाईवे पर ओमनी कार की टक्कर से बाइक सवार दम्पत्ति घायल, सीएचसी में उपचार जारी

 Etawah News: हाईवे पर ओमनी कार की टक्कर से बाइक सवार दम्पत्ति घायल, सीएचसी में उपचार जारी

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

जसवन्तनगर:  राष्ट्रीय राजमार्ग पर मॉर्डन तहसील के सामने सोमवार को तेज रफ्तार ओमनी कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमल भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान नगला सिंगमन निवासी 40 वर्षीय रवीना पत्नी संदीप खां तथा 40 वर्षीय रामनेश पुत्र महाराज सिंह के रूप में हुई है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दोनों लोग किसी कार्य से कस्बे की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आई ओमनी कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सड़क पर दूर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

फोटो:-हाइवे पर जुटी भीड़ सीएचसी में भर्ती घायल।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe