कौशाम्बी
*भरवारी चौकी का सराहनीय कार्य गुम हुई बच्ची को कुछ घंटे मे बरामद कर घर वालो को किया सुपुर्द*
कौशाम्बी /भरवारी कस्बे के असदुल्लापुर रोही मे कल शाम अचानक एक बच्ची दीपाली उम्र 8 साल कही अपने घर से लापता हो गई थी काफ़ी देर ज़ब बच्ची घर नहीं आई तो उसकी माँ को चिंता हुई और घर वाले रोने पीटने लगे तभी दीपाली की माँ नीलम असदल्लापुर से भरवारी चौकी पहुंची चौकी पर सिपाही शिवांग एवं हेमंत राठौड़ से बच्ची की माँ की मुलाकात हुई उसने दोनों सिपाहियों को अपनी बच्ची दीपाली की सारी दस्ता बताईभरवारी चौकी के सिपाही हेमंत.. एवं शिवाग ने बच्ची की माँ का दुख समझते हुए उसको दिलासा दिया की आपकी बच्ची को हम ढूंढ कर आपके सुपुर्द करेंगे आप आराम से घर जाये
फिर क्या था माँ नीलम के जाते ही दोनों सिपाहियों ने अपनी समझदारी दिखाते हुए काम पर लग गए बस कुछ घंटो मे दोनों सिपाहियों ने अपनी सूझ बुझ के साथ बच्ची दीपाली को ढूंढ निकाला बच्ची को लेकर उसकी माँ नीलम के पास पहोचे तो माँ बच्ची को देख कर खुशी से नहीं समाई एवं दोनों सिपाही को धन्यवाद दिया
भरवारी चौकी के सिपाहियों की पूरी वॉर्ड की जनता सराहना कर रही है जिन्होंने अपनी ड्यूटी समझी और मानवता का भी सबुत दिया !
*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*
