Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: जसवंत नगर थाना सभागार में आयोजित थाना समाधान दिवस में डीएम और एसएसपी ने फरियादियों की शिकायतों को सुना

 Etawah News: जसवंत नगर थाना सभागार में आयोजित थाना समाधान दिवस में डीएम और एसएसपी ने फरियादियों की शिकायतों को सुना 

रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

जसवंत नगर/इटावा: जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी शिकायतों का संयुक्त टीम बनाकर तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को सीधा लाभ मिल सके और थाना समाधान दिवस की उपयोगिता सिद्ध हो।

 थाना समाधान दिवस के दौरान ग्राम तमेंरी निवासी सुधीर कुमार ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह ग्राम कैस्त निवासी कन्हैया लाल के यहां लैट्रिन टैंक निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान कन्हैया लाल के भतीजे ने उन पर हमला कर घायल कर दिया।वहीं रेलमंडी निवासी शैलेंद्र, जो हलवाई का कार्य करते हैं ने आरोप लगाया कि लल्लूराम बघेल के यहां काम करने के बावजूद उन्हें चार हजार रुपये मजदूरी नहीं दी गई और रुपया ना देना पड़े इसके लिए विपक्षी झगड़ा फसाद पर आमादा है।         

  इसके अलावा ग्राम नगला केहरी निवासी राममुकेश ने अपनी भूमि के सीमांकन को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। चादनपुरबीबामऊ निवासी अनीता देवी ने भूमि संबंधी मामले में पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की। अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

इस दौरान तहसीलदार नेहा सचान, थानाध्यक्ष कमल भाटी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।



फोटो- जसवंत नगर में थाना सभागार में शिकायतें सुनते डीएम व एसएसपी




Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe