Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हाईटेंशन तार टूटने से खेत में लगी आग फसल बुझाते समय किसान की मौत

 हाईटेंशन तार टूटने से खेत में लगी आग फसल बुझाते समय किसान की मौत।


ब्यूरो रिपोर्ट 

चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई यूपी 

मल्लावां हरदोई कोतवाली क्षेत्र के गांव मांझ गांव में शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में लगी आग बुझाने पहुंचे वृद्ध किसान की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, मांझगांव मजरा बांसा निवासी 75 वर्षीय परमेश्वर दीन अपने खेत में लगी आग बुझाने गए थे। बताया गया कि खेत के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिर गया था, जिससे आग लग गई। फसल को बचाने के लिए परमेश्वर दीन तुरंत मौके पर पहुंचे और समर्सिबल पाइप बिछाकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे।

इसी दौरान उनका पैर टूटे हुए हाईटेंशन तार में फंस गया और वह करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बताया गया कि परमेश्वर दीन की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार पर दुखों का पहाड़ तब और टूट पड़ा था जब पिछले वर्ष उनके छोटे बेटे धर्मेंद्र की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अब इस हादसे के बाद परिवार गहरे सदमे में है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe