Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: जसवंतनगर में पालिका गेट पर सभासदों का धरना, भ्रष्टाचार के आरोपों के साथ 27 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

Etawah News: जसवंतनगर में पालिका गेट पर सभासदों का धरना, भ्रष्टाचार के आरोपों के साथ 27 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS  

जसवंतनगर/इटावा: नगर पालिका परिषद के मुख्य द्वार पर सोमवार को वरिष्ठ सभासद राजीव यादव के नेतृत्व में सभासदों ने विभिन्न समस्याओं और आरोपों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सभासदों ने “गली-गली में शोर है, EO-चेयरमैन चोर है” जैसे नारे लगाते हुए पालिका प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया।

धरने में हेमू शाक्य, कमल प्रकाश पाल, संजय कुमार, मंजू देवी, धमला देवी (सुमित कुमार), अंकित कुमार, मोहम्मद इरफान, प्रमोद कुमार और संजीव कुमार सहित कई सभासद शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा खरीदे गए सामान—जैसे वाटर कूलर, बिजली के खंभे आदि—इटावा की तुलना में दोगुने दामों पर खरीदे गए हैं, जिससे भ्रष्टाचार की आशंका बढ़ती है।

सभासदों ने EO की अनुपस्थिति में JE को 27 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा और समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रमुख मांगों में पालिका कर्मचारियों का चार माह का बकाया वेतन भुगतान बोनस तथा फंड, खराब पड़े फ्रीजर और फॉगिंग मशीनों की मरम्मत, नियमित बोर्ड बैठक का आयोजन, कूड़ा कलेक्शन के लिए खरीदी गई खराब टिर्रियों को ठीक कराना शामिल है।


इसके अलावा सभासदों ने वार्डों में विकास कार्य न होने, सफाई व्यवस्था बदहाल होने, शिकायतों का समाधान न होने, RO एटीएम बंद रहने, शाम के समय पानी आपूर्ति बाधित रहने और पालिका द्वारा खरीदे गए वाहनों के बीमा व रजिस्ट्रेशन न होने जैसे गंभीर मुद्दे उठाए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 62 लाख रुपये के विकास कार्य उनके वार्डों में नहीं कराए गए। नगर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यों की अनदेखी, स्टोर में पड़े डस्टबिन, खराब वाटर कूलर में करंट आने, टंकियों की सफाई न होने, आवारा पशुओं व मच्छरों की समस्या, बड़े नालों की सफाई न होना और घटिया सामग्री की आपूर्ति जैसे मुद्दे भी उठाए गए।

सभासदों ने शासन-प्रशासन से नगर पालिका की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है तथा बोर्ड को गुमराह करते हुए जो टेंडर दिए गए थे उनके उच्च स्तरीय जांच कर दुकानें नष्ट किए जाएं । उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा फिर भी समस्याओं का समाधान ना हुआ तो जिलाधिकारी के पास जाकर के समस्त सभासद इस्तीफा देने को मजबूर होंगे.

 फोटो: पालिका गेट पर धरना प्रदर्शन करते सभासद

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe