आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
झाॅसी
दिनाॅक 11 मई 2026
** जनसुनवाई में भूमि पर कब्जा संबंधित शिकायतों पर डीएम का फोकस
** भूमि पर अवैध कब्जों की प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
** जनमानस को पर्याप्त विद्युत एंव पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करना प्रशासन का संकल्प, जनता दर्शन में बोले डीएम
** जनता दर्शन में जिलाधिकारी सख्त, अन्य को शिकायतों का मौके पर निस्तारण के दिए निर्देश
झांसी।जिलाधिकारी गौरांग राठी ने आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। आज भूमि विवाद एंव भूमि पर अवैध कब्जा संबंधित शिकायतों पर अधिक फोकस रहा, जिलाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान जनपद में गर्मी के दृष्टिगत जनमानस को पर्याप्त विद्युत एवं पेयजला पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए निर्देश दिए कि जहां भी पेयजल आपूर्ति बाधित है, वहां तत्काल टैंकर के माध्यम से पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान तहसीलदारों, खण्ड विकास अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल औपचारिकता पूर्ण करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जहां संभव हो, दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों का समाधान कराया जाए, जिससे अनावश्यक मुकदमेबाजी एवं तनाव से बचा जा सके।
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता की शिकायत सुनते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही अथवा शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब जनसुनवाई की सीधी मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय से की जा रही है।अतः जनता दर्शन के समय प्राप्त शिकायतों को संवेदनशील और गंभीरता से सुना जाए और निस्तारण संवेदनशील होकर किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान पुष्पा पत्नी, स्वर्गीय नरेंद्र यादव निवासी बबीना ने शिकायती पत्र देते हुए निवेदन किया कि प्रार्थिया आराजी स०- 2328 मि0 रकवा 0,228 एवं 2329मि0 रकवा 0,033 हे0 स्थित ग्राम बबीना परगना व जिला झाँसी की संक्रमणीय भूमिधर काविज व दाखिल है, उक्त आराजी मे प्रार्थिया का पुराना बाड़ा बना है। जिसमे आम व शीशम के पेड़ लगे हुये है जिसमे प्रार्थिया की चारो ओर से बारी लगी हुई है। जिसे ग्राम प्रधान ताकत के बल पर प्रार्थिया की परिस्थिति का फायदा उठाकर जे०सी०बी० से बारी तोड़कर व पेड़ गिराकर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा है।
प्रार्थिया द्वारा मना करने पर प्रार्थिया से गाली गलौज व धमकी देता है तथा कहता है कि यह भूमि पत्थर की है, तुम्हारी आराजी की आकृति कम है। इस कारण यह बाड़ा पत्थर भूमि में पड़ता है जिसे हटाने का मुझे अधिकार है। प्रार्थिया द्वारा बहुत विनम्रता से प्रार्थना करते हुये वारी हटाने से रोका किन्तु वह नही माना तथा कहता है कि तुमसे जमीन खाली कराकर दूसरे को देना है व मुझे रूपये दे रहे है तुम्हे लेना हो तो मुझे रूपये दो। मै कई व्यक्तियों को जमीन दे चुका हूँ। जिससे प्रार्थिया काफी 'भयभीत व परेशान हैप्रार्थिया का उक्त बाड़ा व पेड, पत्थर भूमि पर नही है तथा आकृति दुरूस्ती का वाद प्रार्थिया कर रही है तब तक ग्राम प्रधान को जबरन पेड गिराने व बाडे को जे०सी०बी० से हटाकर कब्जा किये जाने से रोका जाना आवश्यक है ।
अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि प्रार्थिया जो एक गरीब विधवा महिला है का बाडा गाटा सं0- 2328 मि0 रकवा 0,228 एवं 2329 मि0 स्कवा 0,033 हे0 के जुजभाग मे स्थित है को जबरन ताकत के बल पर ग्राम प्रधान दीनदयाल अहिरवार ग्राम बबीना को जबरन जे सी बी से बाडे की बारी व पेड को गिराने व प्रार्थिया के शांन्तिपूर्ण कब्जे मे दखल करने से रोके जाने तथा प्रधान के खिलाफ रूपये लेकर फर्जी जमीन पटटा देने के खिलाफ कार्यवाही करने की कृपा करे ।
जिलाधिकारी ने शिकायत की गंभीरता को समझते हुए तत्काल उपजलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि संलग्न अभिलेखों के आधार पर जांच करते हुए प्रार्थी की विधिक भूमि पर अवैध कब्जा न हो।इसे कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने सोमवार कलेक्ट्रेट चैंबर में जनता दर्शन के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि अब जनसुनवाई की लाइव मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय से की जाएगी। सुनवाई से पूर्व प्रदेश के समस्त जनपदों के डीएम की मौजूदगी को देखा गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, एडीएम न्याय श्री अरुण कुमार गौड़, एसीएम अजय कुमार यादव एवं संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
आनन्द बॉबी चावला झांसी।

