Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बिहार: आधा दर्जन पुलिस और अधिकारीयों की गाड़ी चंदन ट्रेडर्स के पास रुकी और चंदन ट्रेडर्स मे छापेमारी शुरू हो गई

 जुबैर अंसारी स्पेशल क्रोस्पोंडेंट ऑफ बिहार की खास रिपोर्ट l 

चंदन ट्रेडर्स भीमनगर मे उस वक्त अफरा तफरी मच गया जब एक साथ आधा दर्जन पुलिस और अधिकारीयों की गाड़ी चंदन ट्रेडर्स के पास रुकी और चंदन ट्रेडर्स मे छापेमारी शुरू हो गई l

गौरतलब है की जिले के भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित भीमनगर एसडीएम नीरज कुमार ने चंदन ट्रेडर्स मे छापेमारी कर नेपाली आठ लाख 83 हजार 600 सौ रूपये वही 13 लाख 65 हजार 50 रूपये भारतीय मुद्रा की जब्ती कर इलाके में सनसनी फैला दी है l 

 एसडीएम नीरज कुमार और एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुई संयुक्त कार्रवाई के दौरान दुकान से 8 लाख 83 हजार नेपाली रुपए और 13 लाख 65 हजार 50 रूपये भारतीय बरामद किए गए अचानक हुई इस छापेमारी से इलाके के व्यापारियों में हड़कंप मच गया सहरसा चौक पर एक साथ कई पुलिस और प्रशासनिक वाहनों के पहुंचने से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हो गया हालांकि पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया करीब डेढ़ घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान दुकान के गले से भारी मात्रा में नेपाली और भारतीय मुद्रा बरामद की गई प्रशासन द्वारा बरामद रकम की जब्ती सूची भी तैयार की गई है बाद में सशस्त्र सीमा बल के जवान भी मौके पर पहुंचे मामले पर जानकारी देते हुए एसडीएम नीरज कुमार ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है उन्होंने कहा कि चंदन ट्रेडर्स के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी कि यहां बड़े पैमाने पर नेपाली नोटों का एक्सचेंज किया जाता है इसी सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गई उन्होंने बताया की प्रतिष्ठा के मालिक चंदन साह फिलहाल बाहर है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है छापेमारी के दौरान सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार चौधरी भीम नगर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार सब इंस्पेक्टर जैनेन्द्र कुमार झा एस आई विपिन कुमार के अलावे भारी संख्या मे पुलिस बल मौजूद थे

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe