ब्यूरोचीफ,शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
सुरत जिला के मांडवी में पेट्रोल,डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की खबर फैलते ही पंप पर वाहनों की लंबी कतार लगी।
पेट्रोल डीजलके दामकी बढ़ोतरी की खबरसे मांडवी नगर ओर आसपास इलाकेमें आया पंपपर भारी भीड़ लगी लेकिन स्थानीय मांडवी मामलतदार ने मूल्यवृद्धि के बारेमे कोई खुलासा नहीं किया।मांडवी नगर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संभावित वृद्धि की खबर फैलते ही आज विभिन्न पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की भारी भीड़ देखी गई। मूल्य वृद्धि से पहले ही बड़ी संख्या में लोग ईंधन भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़े, जिससे कई स्थानों पर लंबी कतारे देखने मिली।
मांडवी नगरमे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संभावित वृद्धि की चर्चाओं के बीच मांडवी तालुकामै आया विभिन्न इलाकों के पंपों पर कारों, बाइकों और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईंथी।
अफवाहों के गरम बाजारने वाहन चालकों को अपनी बारी का लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। भीड़ बढ़ने से कुछ स्थानों पर यातायात भी अस्त-व्यस्त हो गया। स्थानीय लोगों में यह चर्चा थी कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं। इसी वजह से लोग पहले ही बड़ी मात्रा में ईंधन भरवाना शुरू कर चुके है।
पेट्रोल पंप संचालकों ने दी जानकारी अनुसार, वाहनों की संख्या सामान्य से अधिक है हालांकि मूल्य वृद्धि की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन संभावित वृद्धि की अटकलों मे वाहन चालकों के बीच चिंता और जल्दबाजी का माहौल देखनेको मिला।

