Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हरदोई: रिजर्व पुलिस लाइन में आकस्मिक परिस्थितियों में दंगा बलवा नियंत्रण अभ्यास किया गया

 रिजर्व पुलिस लाइन में आकस्मिक परिस्थितियों में दंगा बलवा नियंत्रण अभ्यास किया गया।


ब्यूरो रिपोर्ट 

चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई यूपी 

रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में आकस्मिक परिस्थितियों में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था व समाज में सुरक्षित भयमुक्त वातावरण बनाने के लिये 08.मई.2026 को पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन के कुशल नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई परेड ग्राउंड में अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा दंगा नियन्त्रण का पूर्वाभ्यास किया गया।

 इस दौरान विधि विरुद्ध भीड़ को तितर-बितर करने के लिये रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले एंटी राइट गन, टियर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के संबन्ध जानकारी साझा करते हुए बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया तथा दंगाइयों बलवाइयों पर एंटी राइट गन, टियर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, टियर स्मोक सेल, नेट आदि के प्रयोगों के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में अवगत कराया गया व फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का इन परिस्थितियों में किस प्रकार प्रयोग करना है, उसकी जानकारी दी गई। ताकि किसी भी विषम परिस्थिति में सिखलाये गये तरीकों से ऐसी परिस्थितियों का अच्छे से सामना किया जा सके। दंगा बलवा नियंत्रण ड्रिल में करीब 160 अधिकारी कर्मचारी गणों द्वारा भाग लिया गया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe