सीतापुर तिलक समारोह से वापस आते समय हुआ सडक हादसा इलाज के दौरान हुई मौत।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावा हरदोई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मटिया मऊ के पास कन्नौज के जसोदा कस्बे के निवासी और भाजपा युवा नेता प्रशांत त्रिपाठी की मटिया मऊ के पास गुरुवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई ,वह एक तिलक समारोह से वापस घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मटिया मऊ के पास थार गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, प्रशांत त्रिपाठी पुत्र गोपाल त्रिपाठी उम्र 30 वर्ष जो पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोपाल त्रिपाठी के पुत्र थे, इस दुर्घटना में गंभीर रूप से वह घायल हो गए
दुर्घटना में प्रशांत त्रिपाठी के साथ जसोदा कस्बे के शुभम तिवारी पुत्र ऋषभ तिवारी बादल तिवारी पुत्र अजय तिवारी रमन तिवारी पुत्र विनय तिवारी निशांत अग्निहोत्री पुत्र रजनीश अग्निहोत्री और पांडे पुरवा निवासी विकास पांडेय पुत्र मनोज पांडेय घायल हो गए, प्रशांत त्रिपाठी को रीजेंसी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई घायलों में शुभम तिवारी रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती हैं ।जबकि बादल तिवारी और रमन तिवारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है यह सभी लोग सिधौली सीतापुर से शुभम तिवारी की बहन का तिलक समारोह से वापस घर लौट रहे थे,। मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्यवाही शुरू की।

