कौशाम्बी
*गंगा नदी में नहाने गए दो युवक डूबे टीम कर रही तलाश*
कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के पास गंगा नदी कछार में नहाने गए दो युवक डूब गए। बताया जा रहा है कि एक युवक को डूबता देख दूसरा दोस्त उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया, लेकिन दोनों गहरे पानी में समा गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन में जुट गई। ढूंढ़ने का प्रयास जारी है हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*

