Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

दबोह: नगर में पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह

 TTN 24न्यूज 

ब्यूरो रिपोर्ट, दबोह 


भाजपा में वंशवाद नहीं, कर्म की प्रधानता सर्वोपरि: पाटीदार,

 

नगर में पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह।

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का नगर आगमन पर स्थास्नीय विश्राम गृह पर भव्य स्वागत किया गया।इसके पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम शुरू किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पाटीदार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ वंशवाद नहीं, बल्कि कार्यकर्ता का कर्म और उसकी निष्ठा सर्वोपरि होती है।


अपने संबोधन में पाटीदार ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि अन्य दलों में नेतृत्व केवल एक परिवार तक सीमित रहता है, लेकिन भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत के दम पर शीर्ष पदों तक पहुँच सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा, "भाजपा में व्यक्ति नहीं, विचार और कर्म प्रधान है। उन्होंने आगे कहा कि इतिहास बीरो का लिखा जाता हैं कायरों का नही भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब,मजदूर, किसानों के लिए प्रदेश में कई जनकल्याणकारी योजनाए संचालित है।

उन्होंने पिछड़ा वर्ग समाज के कार्यकर्ताओं को एकजुट होने और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने का आव्हान किया पाटीदार ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार निरंतर पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष के नगर प्रवेश करते ही बृजेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने ढोल धमाकों और पुष्पवर्षा के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। भारी संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उत्साहवर्धन किया। 


कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के मुख्य मार्गों से भव्य वाहन रैली निकाली गई। इस मौके पर कार्यक्रम के दौरान स्थानीय वरिष्ठ नेताओं और कर्मठ कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव विजपुरिया, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष राव सहाब गुर्जर,लहार विधानसभा प्रभारी अंजनी कुरचानिया, नगर महामंत्री रविंद्र चिकवा, पूर्व महामंत्री जसवंत दोहरे, पार्षद लालता कुशबाह,बृजेन्द्र गुर्जर, राजेंद्र यादव, कुलदीप यादव,राजा यादव,रामू दोहरे, नारायण सिंह दोहरे,अरविंद हरकारा,विपिन कुरचानिया मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवनारायण दुवे बल्लू बकील ने किया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe