इसरार अहमद
अम्बेडकरनगर
बारात गए बुजुर्ग की हुई मौत
जैतपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर कला निवासी राम सागर पुत्र झगरु उम्र करीब 50 वर्ष की बारात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह गुरुवार शाम गांव से भीमकोला थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़ में बारात गए थे। लोगों की माने तो रात में द्वार पूजा कार्यक्रम के बाद खाना खाने के उपरांत उन्होंने मिठाई खाई जिसके कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टियां होने लगीं। परिजनों ने उन्हें आराम के लिए चारपाई पर सुला दिया लेकिन रात करीब एक बजे उनकी हालत गंभीर हो गई और उनकी मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शव को घर लाया गया जिसके बाद मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।