Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: विश्व थैलीसीमिया दिवस पर लगे रक्तदान शिविर में 26 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 



*विश्व थैलीसीमिया दिवस पर लगे रक्तदान शिविर में 26 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया* 

विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर आज सक्षम प्राणदा प्रकोष्ठ, सक्षम की जिला इकाई फतेहपुर एवं सर्व फार ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मानस रक्त केंद्र, गोपाल नगर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सक्षम के प्रांत उपाध्यक्ष पीयूष द्विवेदी के मार्गदर्शन में तथा प्राणदा प्रकोष्ठ के प्रांत अध्यक्ष गुरमीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ डी०ए ०वी० किड्स केयर स्कूल की प्रिंसिपल ,गीतांजलि सिंह जी एवं राष्ट्रपति अवॉर्डी व प्रथमिक स्कूल अस्ती की प्रिंसिपल आसिया फारुकी जी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जुड़ने का आह्वान किया।


रक्तदान शिविर में उपस्थित युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उत्कृष्ट काउंसलिंग एवं जागरूकता के परिणामस्वरूप सक्षम के चरैवेति आयाम के प्रांत प्रमुख धीरेन्द्र गुप्त, गीतांजलि सिंह तथा अन्य प्रथम बार रक्तदान करने वाले युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। प्रथम बार रक्तदान करने वाले प्रतिभागियों ने कहा कि रक्तदान करने के बाद उन्हें आत्मिक संतोष की अनुभूति हुई तथा भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान करने का संकल्प लिया।

थैलीसीमिया दिवस के मौके पर 26 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, रक्तदान करने वालो में मो बशीर, शिव बहादुर, योगेश कुमार ,मनीष कुमार,पुष्पेंद्र सिंह,सक्षम के जिला सचिव सीताराम सिंह चौहान, युवा आयाम प्रमुख नवीन सिंह चौहान, रोजगार आयाम प्रमुख राजेश कुमार, प्राथमिक शिक्षक प्रवेश अवस्थी, सचिन प्रभाकर, मोहम्मद आलम, गीतांजलि सिंह, हितेंद्र सिंह, जितेंद्र शुक्ला, धीरेंद्र गुप्ता, शोएब हुसैन, मोहम्मद अली, अनुज कुमार, तुषार श्रीवास्तव ,मुकेश भारती, गोलू, दीपराज गुप्ता , अरविंद, योगेंद्र, विजय सिंह,रोहित सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने रक्तदान कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। शिविर में उपस्थित सभी रक्तदाताओं का माल्यार्पण एवं प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों एवं मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति का यह नैतिक दायित्व है कि वह समय-समय पर रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता करे। रक्तदान न केवल किसी का जीवन बचाता है, बल्कि यह समाज में सेवा, संवेदना और मानवता की भावना को भी सशक्त बनाता है।


शिविर में महिलाओं, युवाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया कि फतेहपुर जनपद में सेवा कार्यों के प्रति लोगों में जागरूकता लगातार बढ़ रही है। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।


रक्तदान शिविर पूर्णतः सफल एवं प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें कुल 26 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में पियूष द्विवेदी, गुरमीत सिंह बग्गा, सीताराम सिंह चौहान ने चिकित्सकीय टीम डॉक्टर कैलाश पटेल, अमन यादव, अनामिका, अनुस, अंजलि, विष्णु व सहयोगी संस्थाओं एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और यह किसी भी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe