Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कौशाम्बी: तरसौरा गांव में लगी भीषण आग, 11 घर जलकर राख* *बचाव एवं राहत कार्य में जुटा प्रशासन लाखों का नुकसान

 कौशाम्बी 


*तरसौरा गांव में लगी भीषण आग, 11 घर जलकर राख*


*बचाव एवं राहत कार्य में जुटा प्रशासन लाखों का नुकसान*


*आग में जल जाने से लोगों के सामने मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है खाना खाने का सामान नहीं बचा है रहने सोने के लिए बिस्तर घर नहीं बचे हैं*

*कौशाम्बी* सिराथू तहसील के तरसौरा गांव में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के दौरान तेज आंधी भी आ गई जिससे आग गांव में फैल गई देखते-देखते आग की चपेट में आकर करीब 11 घर जलकर राख हो गए। घरों में रखा अनाज,कपड़े, बर्तन बिस्तर इलेक्ट्रॉनिक सामान फर्नीचर नगदी सहित सब कुछ आग में जल जाने से स्वाहा हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली। घरों में रखे छप्पर,लकड़ी और भूसा ने आग को और भड़का दिया ग्रामीणों ने हैंडपंप और सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने की कोशिश की।सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।हादसे मे लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई सूचना पर एसडीएम सिराथू योगेश गौड़ और तहसीलदार लेखपाल थाना इंचार्ज कोखराज चंद्र भूषण मौर्य CO सिराथू सत्येंद्र तिवारी चौकी इंचार्ज शहजादपुर जनार्दन सिंह सहित मौके पर पहुंचे नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।पीड़ित परिवारों को आपदा राहत कोष से तत्काल सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की चिंगारी पुलिस जांच कर रही है।आग की चपेट में आने से एक भैंस की जलने से मौके मौत हो गई दूसरी झुलस गई है वही एक बकरी की मौत दो बकरी झुलस गई है अग्निकांड में शिव बालक पुत्र मसूरिया दीन का बक्सा और घर का सारा सामान जल गया सेठ लाल पुत्र छोटेलाल,फूलमती पति स्वर्गीय रोशन लाल,सुखदेव प्रसाद पुत्र मसूरिया दीन सुकरी पत्नी स्वर्गीय श्याम लाल,अनोखेलाल पुत्र छोटेलाल,इंद्रलाल पुत्र समई, लक्ष्मण पुत्र सोनेलाल,प्रेमचंद पुत्र सोनेलाल,कलावती पत्नी रोशन लाल,देवतादीन सहित कई लोगों के घरों में आग लग गई है और अग्निकांड की इस घटना में अनाज,कपड़े,बर्तन बिस्तर इलेक्ट्रॉनिक सामान फर्नीचर नगदी सहित सब कुछ आग में जल जाने से लोगों के सामने मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है खाना खाने का सामान नहीं बचा रहने सोने के लिए बिस्तर नहीं बचे हैं


 *ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe