Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बारडोली गुजरात: अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा गुजरात द्वारा हर्षोलास के साथ मनाई पृथ्वीराज चौहान की जयंती

 ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात 


अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा गुजरात द्वारा हर्षोलास के साथ मनाई पृथ्वीराज चौहान की जयंती 

अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा गुजरात प्रदेश के नेतृत्व में तथा गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाटिल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सूरत जिले, वलसाड जिले, नवसारी जिले एवं तापी जिले में भारत के वीर योद्धा, शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक गुर्जर सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास, गौरव और उत्साह के साथ मनाई गई। 


इस पावन अवसर पर गुर्जर समाज के सभी वर्गों के लोगों ने एकजुट होकर गुर्जर सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी के शौर्य, पराक्रम, राष्ट्रप्रेम एवं धर्मरक्षा के महान इतिहास को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

सूरत शहर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट विनोद पाटिल प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कविताबेन पाटिल जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रवीण पाटिल, प्रदेश सचिव,राजू पाटिल,प्रवक्ता छोटू भाई चौधरी,चेतन पाटिल,संजय पाटिल एवं एडवोकेट जीतू पाटिल विशेष रूप से उपस्थित रहे।


वलसाड जिले में प्रदेश महामंत्री वसंत महाजन, विनोद महाजन, वर्षा महाजन, सुभाष पाटिल, गौरव पाटिल एवं पवन पाटिल की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।


 वहीं नवसारी जिले में नवसारी जिला अध्यक्ष प्रभु लाल जी गुर्जर, नवसारी शहर अध्यक्ष शरद पाटिल एवं प्रदेश सलाहकार मंगलदास पाटिल की उपस्थिति में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। 


तापी जिले में तापी जिला अध्यक्ष भीम सिंह गोहिल एवं सोनगढ़ तालुका में संगठन महामंत्री उमेश गुर्जर की उपस्थिति में गुर्जर सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी का कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।


कार्यक्रमों में समाज की एकता, भाईचारा और संगठन की शानदार झलक देखने को मिली। युवा, वरिष्ठजन, मातृशक्ति एवं समाज के कार्यकर्ताओं ने मिलकर गुर्जर सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी के गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया।


इस अवसर पर गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाटिल ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि गुर्जर समाज का इतिहास वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति से भरा हुआ है तथा समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe