संवाददाता हितेश कुमार जोशी
भटाणा में भाजपा मंडल की बैठक में संगठन की मजबूती लोक-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाकर अंतिम छोर के व्यक्ति को पार्टी से जोड़ेंगे कार्यकर्ता: सुनील आचार्य
सिरोही जिले के पादर/भटाणा :- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भटाणा मंडल की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और वृहद् संगठनात्मक बैठक पादर स्थित श्री जुझार जी मंदिर प्रांगण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। राष्ट्रवाद और 'अंत्योदय' के संकल्प के साथ आयोजित इस बैठक में आगामी राजनैतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने, राष्ट्रहित की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर अभेद्य बनाने को लेकर विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया। बैठक की अध्यक्षता भटाणा मंडल अध्यक्ष कुलदीप रामपुरा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के वरिष्ठ नेता एवं मंडल प्रभारी सुनील आचार्य उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भटाणा ठाकुर साहब सौभाग्य सिंह ने शिरकत की। मंच पर सहकारी समिति भटाणा के अध्यक्ष गुलाब सिंह धनपुरा, मंडल महामंत्री विक्रम सिंह पादर व दिनेश आर. मकावल, वरिष्ठ कार्यकर्ता ताराचंद पुरोहित और किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनपत सिंह पादर मंचासीन रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं का वैचारिक मार्गदर्शन किया।बूथ स्तर पर 'पन्ना प्रमुख' और 'शक्ति केंद्र' होंगे और मजबूत
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं मंडल प्रभारी सुनील आचार्य ने पार्टी हित में बड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल अपने समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत है। उन्होंने "बूथ जीता, चुनाव जीता" का मूलमंत्र देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ पर 'पन्ना प्रमुख' और 'शक्ति केंद्र' की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना होगा। विपक्ष के भ्रामक प्रचार को नाकाम करने के लिए कार्यकर्ताओं को सीधे जनता के बीच संवाद बढ़ाना होगा ।
डबल इंजन सरकार की योजनाओं का होगा सघन प्रचार-प्रसारबैठक में पार्टी हित के रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए मंडल अध्यक्ष कुलदीप रामपुरा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार निरंतर गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रही है। अब यह प्रत्येक देवतुल्य कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह इन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति (अंत्योदय) तक पहुँचाने में सेतु की भूमिका निभाए, ताकि जन-जन का विश्वास भाजपा के प्रति और अधिक प्रगाढ़ हो सके ।
वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
संगठनात्मक मंथन में संगठन की मजबूती के लिए मंडल उपाध्यक्ष मेघाराम देवासी, रेवाराम हीरागर, भगाराम कोली (सालोतरा), बूथ अध्यक्ष महिपाल सिंह देवड़ा, पूर्व सरपंच अर्जुन सिंह, वेलाराम रबारी, अमराराम पोतरोड, हरनाथ पोतरोड, परथु कोली, नरेंद्र आबूराज, राकेश शर्मा, युवराज सिंह पादर, मदन सिंह, गोविन्द और कल्पेश सहित सैकड़ों निष्ठावान और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी सक्रिय प्रतिबद्धता दर्ज कराई । कार्यक्रम का अत्यंत सफल संचालन एवं आगंतुकों का आभार ज्ञापन मंडल महामंत्री दिनेश आर चौधरी द्वारा किया गया। बैठक के अंत में भारत माता के जयकारों के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी संगठनात्मक अभियानों और चुनावों में एकजुट होकर, राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ पूरी निष्ठा से जुटने का सामूहिक संकल्प लिया ।

