लच्छीपुर सिविलियन विद्यालय में विधायक ने किया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन ।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां/हरदोई। संविलियन विद्यालय लच्छीपुर में सोमवार को स्मार्ट क्लास उद्घाटन एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह ‘आशु’ ने स्मार्ट क्लास का उद्घाटन कर बच्चों को पुस्तक देखकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं माल्यार्पण क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु ने आचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री एवं शिव कृष्ण दीक्षित से कराया। विधायक आशीष सिंह ‘आशु’ का स्वागत विद्यालय के शिक्षक दल द्वारा किया गया। इस दौरान कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, वहीं शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को पुस्तक वितरण किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में प्रेम सील पांडे प्रधानाध्यापक/नोडल संकुल शिक्षक नीरज सिंह, उत्तम मिश्रा, अभिनव त्रिपाठी, वीरेंद्र अवस्थी (बाबा), आचार्य रामगोविंद शास्त्री, विवेक कुमार, ज्योति, मुस्कान, अर्चित, धीरज, आलोक कुमार सिंह विनोद कुमार, सुनील कुमार, आलोक सहित विद्यालय परिवार एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक विमल किशोर पाठक ने किया।
