रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद
9452755077
फर्रुखाबाद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,एसओजी प्रभारी सचिन चौधरी शमशाबाद के नए थानाध्यक्ष बने
फर्रुखाबाद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कई थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं।इस फेरबदल के तहत, राजेपुर थानाध्यक्ष निरीक्षक स्वदेश कुमार को उनके पद से हटाकर कोतवाली मोहम्मदाबाद में तैनात किया गया है। उनकी जगह प्रभारी चौकी सरह उप निरीक्षक नागेंद्र सिंह को राजेपुर का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में, शमसाबाद के थानाध्यक्ष उप निरीक्षक रमेश सिंह का भी तबादला किया गया है। उन्हें शमसाबाद से हटाकर थाना अमृतपुर का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है। एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक सचिन चौधरी को अब शमशाबाद का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
