आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
14 मई 2026
• जन्मकल्याणक आ गया, देखो... देखो आनन्द छा गया
• प्रभु को उठाया हाथी पर बैठाया, पाण्डुक वन अभिषेक कराया
• प्रभु के जन्मकल्याणक के अवसर पर निकली शोभायात्रा
• तीर्थंकर बालक का सुमेरु पर्वत पर हुआ भव्य जलाभिषेक
• सम्यकदृष्टि जीव सिद्धांत की चट्टान हैं: पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर
झांसी।महानगर के मेडिकल कॉलेज गेट नं 3 से आगे स्थित भगवान महावीर महातीर्थ में "राजकीय अतिथि" भारत देश के सर्वमान्य दिगम्बराचार्य, पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज के मंगल सान्निध्य में आयोजित श्रीमज़्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में तीर्थंकर भगवान का जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया गया। प्रातः काल की बेला में तीर्थंकर बालक का जन्म हुआ। तत्पश्चात समस्त इंद्रो ने बधाइयां की। सौधर्म इन्द्र अंजली - डॉ राजीव जैन ने प्रभु को ऐरावत हाथी में विराजमान किया। तत्पश्चात हाथी, घोड़ा बग्घियों में सवार होकर धनपति कुबेर इन्द्र शिल्पी - राजीव जैन वर्धमान, महायज्ञनायक रिद्धि - यश सिंघई, यज्ञनायक शर्मिला - पदमचंद जैन, विधिनायक प्रतिमा पुण्यार्जक इन्द्र मेघा - प्रदीप जैन महरौनी, ईशान इन्द्र निकिता - डॉ संदीप जैन, राजा श्रेयांश जूली - जिनेन्द्र जैन सदर, राजा सोम रुचि - डॉ निर्देश जैन, सानतकुमार इन्द्र आशा - अशोक जैन रतनसेल्स, ब्रह्म इंद्र कमला - विमल कुमार जैन, महामंडलेश्वर रश्मि - गौतम जैन, संध्या - इंजी. अरुण जैन, हेमा - डॉ अमित जैन, रश्मि - अनुराग जैन शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।धर्मसभा को संबोधित करते शताब्दी देशनाकार श्री विशुद्धसागर महाराज ने कहा कि सम्यकदृष्टि जीव सिद्धांत की चट्टान हैं। कितने भी व्यवधान आ जाए लेकिन वह अडिग रहता हैं।
इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ पी.के. जैन, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के मुख्य मार्गदर्शक अजित कुमार जैन, मुख्य संरक्षक ललित जैन, मुख्य सलाहकार डॉ जिनेन्द्र जैन, संरक्षक राजीव जैन सिर्स, वीरेन्द्र जैन (पूर्व वनाधिकारी), सुभाष जैन सत्यराज, रमेशचंद जैन अछरौनी, सुरेन्द्र सर्राफ, रविन्द्र सिंघई, जिनेन्द्र सर्राफ, राजेंद्र जैन प्रेस, अशोक जैन लाला, शांतकुमार जैन चैनू, मनोज अछरौनी, प्रदीप जैन चैनू, अनिल जैन बाजा, राजेंद्र जैन अछरौनी, रविन्द्र जैन चिरगांव, सुनील अछरौनी, पुष्पेंद्र जैन रानीपुर, राजीव ड्योढ़ीया, समन्वयक यूथप सर्राफ पिंकी, सनतकुमार जैन गुदरी, ऋषभ जैन स्वास्थ्य विभाग, राजेश जैन दीनदयालनगर, चक्रेश जैन कैलाश रेजिडेंसी, मनीष जैन चंदेरी, राजीव जैन शिवाजी, जितेन्द्र जैन सीपरी, संजीव जैन चिरगांव, पंचायत कोषाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, ऑडिटर राजकुमार भण्डारी, बड़ा मन्दिर मंत्री सुनील जैनको, संयोजक आलोक जैन विश्वपरिवार, देवेश जैन केडी, नितिन जैन सदर, सनी जैन चैनू, सचिन सर्राफ, संयोग भण्डारी, अमन जैन विरागप्रिय, दीपांक सिंघई, सजल जैन चैनू, अंचल जैन लवी, आशीष जैन माची, अमित सिंघई, विशाल सिंघई, अलंकार जैन, शरद जैन चाचा, मनोज सिंघई, सौरभ जैन कटरा, दिव्यांश जैन, अंशुल जैन बघेरा, मुकेश जैन वीडियो, कमल शिवाजी, आशीष जैन नगरा, रवि जैन बिजौली, सुनील जैन गुदरी, विपिन जैन ओम बिजली, मुकेश जैन होजरी, प्रतीक जैन सदर, नीलेश जैन सागर गेट, जिनेन्द्र जैन राजहंस, आनंद जैन वारे, विकास जैन चिरगांव, जितेन्द्र जैन शामियाना, राजेन्द्र मुनीम, प्रबंधक आशीष जैन सोनू, सुरेन्द्र जैन बघेरा, श्रीमती सरोज जैन प्रेस, कल्पना जैन, सुधा सर्राफ, रजनी जैनको, रीता जैन, संगीता जैन मॉम्स बेकरी, स्नेहलता जैन, ममता जैन, रितु जैन, वंदना चौधरी, संजना सर्राफ, सिद्धि जैन, आकृति जैन सीए रूपाली जैन सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहें। दीप प्रज्ज्वलन करके अतिथियों का स्वागत सत्कार अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन प्रेस, कार्याध्यक्ष कैलाशचंद जैन वर्धमान, मुख्य संयोजक सिंघई संजय जैन, वरुण जैन, केतन जैन, मुख्य समन्वयक खुशाल जैन, स्वागताध्यक्ष रविन्द्र जैन रेल्वे, उपाध्यक्ष अतुल जैन सर, अंकित सर्राफ, वरिष्ठ महामंत्री दिनेश जैन डीके, डॉ राजीव जैन, महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ, मुख्य कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन बक्सा, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र जैन एलआईसी, कमलेश जैन रोहित गारमेंट्स, ऑडिटर प्रभात जैन कुंजबिहारी, संयोजक प्रदीप जैन वर्धमान, इंजी संजय जैन महोबा, प्रचार मंत्री एंजि अतिशय जैन ने किया।आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन करने का प्रथम सौभाग्य उषा- रविन्द्र सिंघई, मनीषा - मनोज सिंघई, दीपाली - विशाल सिंघई ने प्राप्त किया। द्वितीय पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट का सौभाग्य श्रीमति देवी जैन, डॉ राखी जैन, रंजना - आलोक जैन, तान्या - अतिशय जैन, सुनीता जैन, संध्या जैन विश्वपरिवार ने प्राप्त किया।
प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी पीयूष भैया जी के निर्देशन में महाअर्घ्य समर्पित किए गए।
सायंकालीन महाआरती करने का सौभाग्य श्रीमति उर्मिला - कैलाशचंद जैन, रिंकी - संजीव जैन, शिल्पी - राजीव जैन वर्धमान परिवार को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का संचालन सौरभ जैन सर्वज्ञ एवं आभार वरिष्ठ महामंत्री दिनेश जैन डीके ने व्यक्त किया।
आनन्द बॉबी चावला झांसी।
