ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
अंकलेश्वर बी डिवीजन पुलिस स्टेशन में वार्षिक निरीक्षण:जिला पुलिस अधिक्षक अक्षय राज मकवाना की विशेष उपस्थिति।
अंकलेश्वर सिटी बी डिवीजन पुलिस स्टेशन में भरूच जिला पुलिस प्रमुख अक्षय राज मकवाना की अध्यक्षता में वार्षिक निरीक्षण और जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अंकलेश्वर सिटी बी डिवीजन पुलिस स्टेशन का वार्षिक निरीक्षण एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भरूच जिला पुलिस प्रमुख अक्षय राज मकवाना विशेष रूप से उपस्थित थे।
पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद एसपी ने पुलिस स्टेशन के कामकाज का निरीक्षण किया। साथ ही जनसंपर्क कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें अंकलेश्वर डिवीजन के पुलिस प्रमुख डॉ. कुशल ओझा, अंकलेश्वर सिटी बी डिवीजन पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर और अन्य पुलिस अधिकारी एवं पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे।

