Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

दबोह: दबोह मेडिकल एसोसिएशन की बैठक संपन्न,कल बंद रहेंगे नगर के सभी मेडिकल स्टोर्स

 TTN 24न्यूज 

   ब्यूरोरिपोर्ट, दबोह 


 दबोह मेडिकल एसोसिएशन की बैठक संपन्न,कल बंद रहेंगे नगर के सभी मेडिकल स्टोर्स।

  आल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर दबोह नगर में भी दवाइयों की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। इस बंद को सफल बनाने और आगामी रणनीति तय करने को लेकर नगर के समस्त मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।


 जानकारी के अनुसार नगर के'ओम मेडिकल स्टोर्स पर दबोह मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले सभी मेडिकल स्टोर संचालकों की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक में उपस्थित संचालकों ने एसोसिएशन के बंद के फैसले का पुरजोर समर्थन किया। 


इस दौरान बंद को पूर्ण रूप से प्रभावी बनाने और एकजुटता प्रदर्शित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के निर्देशानुसार यह कदम उठाया जा रहा है। 


बंद के दौरान कल नगर के सभी छोटे-बड़े मेडिकल स्टोर्स बंद रहेंगे, जिससे दवाइयों का व्यवसाय पूरी तरह ठप रहेगा। हालांकि, इस दौरान आपातकालीन स्थितियों को ध्यान में रखते हुए जरूरी व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नगर के प्रमुख मेडिकल स्टोर्स के संचालक और एसोसिएशन के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe